सारंगढ़ : जनपद के ग्राम पंचायत रामटेक के आश्रित गांव गंधराचुंआ निर्माणाधीन चेकडेम निर्माण के संबंध में कलेक्टर को शिकायत प्राप्त हुआ था । उक्त शिकायत के संबंध में जांच कराए जाने हेतु कलेक्टर ने सीईओ जि.पं. को निर्देशित कियें । जिसकी जांच सहा.परियोजना अधिकारी मनरेगा, एसडीओ ग्रा.यां.से. उपसंभाग सारंगढ़ के माध्यम से 21 दिसंबर 25 को कराया गया। इस दौरान कार्यस्थल पर उक्त अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत रामटेक के सरपंच, ग्राम सचिव , तकनीकी सहायक समेत मजदूर उपस्थित रहे। शिकायत जांच में सही पाया गया कि – हेडवॉल निर्माण में जंगली पत्थर का उपयोग किया गया जो मानक अनुरूप नहीं है । जबकि – अन्य शेष कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई । निर्माण कार्य के संबंध में सीईओ जि.पं
द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्रापं रामटेक के सरंपच एवं सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है । साथ ही गुणवत्ताहीन बनाए जा रहे हेडवॉल निर्माण कार्य को तत्काल तोड़ा गया एवं नए सिरे से तकनीकी सहायक की उपस्थिति में मानक अनुरूप कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

