Tuesday, April 14, 2026
Homeखेलसारंगढ़ के बच्चों के लिए 'सुरक्षा कवच' बना फाइटर क्लब..राजेश नायक और...

सारंगढ़ के बच्चों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ बना फाइटर क्लब..

राजेश नायक और विजेंद्र यादव की टीम सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर..

सारंगढ़। आज के बदलते परिवेश में जहाँ आए दिन अपराध और असुरक्षा की खबरें मन में भय पैदा करती हैं, वहीं सारंगढ़ का ‘फाइटर क्लब’ समाज के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभरा है। मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश (पप्पू) नायक और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट विजेंद्र ‘गुड्डू’ यादव ने मिलकर एक ऐसी मुहिम शुरू की है, जो न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बना रही है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी निडर बना रही है।

हमारा शरीर ही है सबसे बड़ा हथियार – राजेश पप्पू नायक

मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश नायक का मानना है कि मार्शल आर्ट्स केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अनिवार्य कला है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा “मुसीबत कभी बताकर नहीं आती। ऐसे में किसी बाहरी हथियार या वस्तु पर निर्भर रहने के बजाय अपने शरीर और दिमाग को इतना सशक्त बनाना जरूरी है कि आप खुद एक ‘हथियार’ बन सकें और हर खतरे का डटकर सामना करें।”

बिना हथियार रक्षा करना ही असली हुनर: फाइट मास्टर गुड्डू

फाइट मास्टर विजेंद्र गुड्डू ने इस पहल पर जोर देते हुए कहा कि आत्मरक्षा का अर्थ केवल लड़ना नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ परिस्थिति को संभालना है। इसी सेवा भाव के साथ फाइटर क्लब की टीम शहर के विभिन्न स्कूलों में दस्तक दे रही है, ताकि हर बच्चा आत्मनिर्भर बन सके।

2 महीने का निःशुल्क ‘महा-प्रशिक्षण’ शिविर-

फाइटर क्लब द्वारा बच्चों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए दो महीने का विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अभियान की मुख्य विशेषताएँ –

बच्चों के भीतर से विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का डर दूर करना।

छात्राओं को विशेष रूप से इस काबिल बनाना कि वे अपनी सुरक्षा के लिए किसी और पर निर्भर न रहें।

टीम स्वयं स्कूलों में जाकर छात्रों को मार्शल आर्ट्स और सेल्फ-डिफेंस के तकनीकी दांव-पेंच सिखा रही है।

समाज के प्रति फाइटर क्लब के इस निस्वार्थ योगदान की पूरे सारंगढ़ में जमकर सराहना हो रही है। जानकारों का मानना है कि यह पहल न केवल अपराधों पर लगाम लगाने में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र में एक सुरक्षित, अनुशासित और सशक्त पीढ़ी का निर्माण भी करेगी

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest