Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़सारंगढ़ नगरपालिका में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा...

सारंगढ़ नगरपालिका में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ नगरपालिका में नागरिकों को ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा मिल रही है। स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग लगातार नई पहल कर रहा है। शहरों में रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए राज्य के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जा गई है। इस सुविधा से लोग अपने घर या कार्यस्थल से किसी भी समय अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा वाले नगरीय निकायों के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने अब न तो किसी कार्यालय में जाने की जरूरत है और न ही लाइन लगने की। वे अपनी सुविधा से किसी भी समय इसे जमा कर सकते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest