Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़लोईंग सरपंच मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता बनीं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष..कार्यकर्ताओं में...

लोईंग सरपंच मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता बनीं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष..

कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, संगठन को मिलेगी नई दिशा..

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मधुलता पटेल ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें लोईंग की कर्मठ सरपंच श्रीमती मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता को लोईंग मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक समर्पित कार्यकर्ता और विकासोन्मुख नेतृत्व-

श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता क्षेत्र में एक कुशल सरपंच के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। ग्राम पंचायत लोईंग के विकास कार्यों में उनकी सक्रियता और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की उनकी शैली ने उन्हें जन-जन का प्रिय बनाया है। उनकी इस नियुक्ति को उनकी भाजपा के प्रति अटूट समर्पण और सांगठनिक क्षमता का प्रतिफल माना जा रहा है।

वरिष्ठ नेतृत्व का मिला आशीर्वाद-

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री मा. श्री पवन साय जी और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी के मार्गदर्शन में की गई है। जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान और जिला महामंत्री द्वय श्री विकास केड़िया एवं जतिन साव ने मीनाक्षी गुप्ता को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में लोईंग मंडल में संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

क्या कहते हैं कार्यकर्ता-

“श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता न केवल एक जनप्रतिनिधि के रूप में सफल रही हैं, बल्कि पार्टी की रीति-नीति को धरातल पर उतारने में भी सदैव अग्रणी रही हैं। उनके मंडल अध्यक्ष बनने से क्षेत्र की महिलाओं को एक सशक्त आवाज मिलेगी।”

संगठन को मिलेगी नई दिशा-

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest