Tuesday, April 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयासों से डभरा और आमाकोनी अब बरमकेला तहसील...

विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयासों से डभरा और आमाकोनी अब बरमकेला तहसील का हिस्सा, क्षेत्र में हर्ष की लहर…

बरमकेला: सारंगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एक बार फिर अपनी जनता के लिए ‘हितैषी’ और ‘संकल्पवान’ नेता के रूप में उभरी हैं। लंबे समय से डभरा और आमाकोनी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा की जा रही मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने इसे शासन के समक्ष प्रमुखता से रखा, जिसका सुखद परिणाम अब सामने आ गया है।

विकास की राह हुई आसान-

विधायक श्रीमती जांगड़े के सतत प्रयासों और विधानसभा में उठाए गए सवालों के बाद, डभरा और आमाकोनी ग्राम पंचायत की 07 गांवों को सरिया तहसील से हटाकर बरमकेला तहसील में शामिल कर लिया गया है। इस निर्णय से स्थानीय ग्रामीणों को अब मिलों दूर सरिया जाने की बाध्यता से मुक्ति मिल गई है।

जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा अधिसूचना क्रमांक 563 (दिनांक 08.10.2025) के तहत आदेश जारी किया गया।
डभरा, भंवरपुर, आमाकोनी बड़े, आमाकोनी छोटे, भकुरा, जामजोरी और ड़ाईडीह।  19 फरवरी 2026 से मैपिंग का कार्य पूर्ण कर सभी राजस्व संबंधी कार्य अब बरमकेला तहसील कार्यालय में सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं।

क्या कहती हैँ विधायक –

“जनता की सुविधा ही मेरी प्राथमिकता है। डभरा और आमाकोनी के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिसे देखते हुए मैंने इस मुद्दे को सदन में रखा था। अब ग्रामीणों का काम अपने ही क्षेत्र (बरमकेला) में होगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।”

ग्रामीणों ने जताया आभार-

इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े को ‘बरमकेला हितैषी’ बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि विधायक ने केवल वादा नहीं किया, बल्कि उसे धरातल पर उतारकर यह साबित कर दिया कि वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के प्रति कितनी संवेदनशील हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest