Thursday, March 5, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम जोरों पर, दिसंबर तक पूरा...

सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम जोरों पर, दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

नाली निर्माण, पेड़ कटाई, विद्युत खम्भा शिफ्टिंग भी प्रगति पर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 नवंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों सराईपाली सारंगढ़ मार्ग, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग और सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम जोरों पर चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता आर के कामरा, एसडीओ एम के गुप्ता और इंजीनियर सड़क में उपस्थित होकर कार्य करा रहे हैं। सराईपाली सारंगढ़ में नवनिर्माण, नाली निर्माण, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग के भटगांव में कार्य चल रहा है। अधिकारियो ने जानकारी दी कि सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का कार्य 2 माह में दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखे हैं। इसके साथ साथ नाली निर्माण, पेड़ कटाई, विद्युत् खम्भा शिफ्टिंग आदि कार्य साथ साथ चल रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest