Tuesday, April 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़गांवों के समग्र विकास में जिपं की महत्वपूर्ण भूमिका - संजय भूषण...

गांवों के समग्र विकास में जिपं की महत्वपूर्ण भूमिका – संजय भूषण पाण्डेय…

सारंगढ़ । सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जिपं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण विकास सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तथा गांव की गलियों तक विकास की किरण  को पहुंचाने में जिपं की सक्रिय भागीदारी होता है । नव गठित जिपं सारंगढ़ बिलाईगढ़ के गठन के बाद नए भवन की आवश्यकता महसूस किया जा रहा था। सरकार ने नवीन जिला पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया है । इस भवन के निर्माण हो जाने से ग्राम विकास की बातें व लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा । उक्त बातें जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने जिला पंचायत भवन निर्माण की भूमि पूजन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सरपंच, सचिवों को सम्बोधित करते हुए कहा ।

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि – जिपं के माध्यम से कृषि,स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा जैसे बुनियादी और मूलभूत जैसे कार्यों के लिए योजनाऐं तैयार कर उसका जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है।जिपं भवन एक ऐसा केंद्र है जहां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और पंचायती राज व्यवस्था को क्रियाशील किया जाता है । जिससे गांवों का सामाजिक  आर्थिक विकास व सुशासन सरल , सहज व सुगम होता है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,जिपं सीईओ इंद्र जीत बर्मन, जिपं उपाध्यक्ष अजय नायक,जिपं सदस्य गण श्रीमती अभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सिदार, श्रीमती शिवकुमारी साहू, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती भगवतीन पटेल, श्रीमती लता लक्ष्मे, विनोद भारद्वाज पूर्व जिपं सदस्य कैलाश नायक, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, गोस्वामी पूर्व महामंत्री गजानंद गड़तिया, कुंजराम पटेल, अनिल साहू जनपद सीईओ राधेश्याम नायक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्रीमती खांडेकर ,उप अभियंता गुप्ता , नायक , मिरी , मांझीगण सरपंच , सचिव उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest