Tuesday, April 21, 2026
HomeBreaking Newsधान के ढेर में धधकी आग: केजरी राइस मिल में भीषण अग्निकांड,...

धान के ढेर में धधकी आग: केजरी राइस मिल में भीषण अग्निकांड, हजारों क्विंटल धान जलने की आशंका…

सारंगढ़ । शहर से 6 किमी दूर कटेली रोड पर स्थित केजरी राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है । मिल परिसर में रखे हजारों क्विंटल धान आग की चपेट में आ गए हैं, जिस से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि – पास के सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में अफरा – तफरी मच गई । केजरी राइस मिल के भीतर हजारों क्विंटल धान का ढेर लगा हुआ था, जो सूखे छिलकों (भूसे) की मौजूदगी ने आग के लिए ईंधन का काम कर रहा है। इसी वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बावजूद आग पर काबू पाना चुनौती पूर्ण बना हुआ है।

आग इतनी भयानक है कि – उसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है । आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है , संभावना यह जताई जा रही है कि – आजू – बाजू में खेत है जहां पराली जल रही थी । स्व. पवन केजरीवाल के मिल में  भारी मात्रा में धान का स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है । दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, दमकल की कमी के चलते आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है । स्थानीय प्रशासन और मिल के कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं । जिला राइस मिल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी केजरी राइस मिल में उपस्थित है।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest