Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़40 बार लाठियों से हमला फिर स्क्रूड्राइवर से हाथ-पैरों को गोदा, बिना...

40 बार लाठियों से हमला फिर स्क्रूड्राइवर से हाथ-पैरों को गोदा, बिना बताया मायके गई गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या, दोनों ने की थी लव मैरिज ….

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। यहां के जजगा कटरापारा गांव में हैवान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पति को बिना बताए मायके चली गई थी।

पत्नी जब मायके से वापस लौटी को उसने गर्भवती पत्नी पर स्क्रूड्राइवर से हमला किया। उसके बाद हाथ और पैर में स्क्रूड्राइवर से कई हमले किए।

स्क्रूड्राइवर से हमले के बाद उसने पत्नी को लाठियों से पीटा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मामला सीतापुर थाना इलाके का है। दरअसल, पत्नी मनबसिया अपने पति राजीव दास के शराब पीने की आदत से परेशान थी। आरोपी पति सुबह से ही शराब पीने चला जाता था। घटना के दिन भी यही हुआ जब सुबह पति शराब पीने के लिए निकला तो पत्नी सब छोड़कर मायके चली गई।


घर में नहीं मिली पत्नी तो गुस्सा हो गया

दोपहर में पति जब घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और पत्नी घर में नहीं थी। आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि पत्नी मायके चली गई है। जिसके बाद वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंच गया। किसी तरह मना बुझाकर पत्नी को घर ले आया और बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह घर में ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
लव मैरिज की थी

बताया जा रहा है कि राजीव दास और मृतक मनबासिया ने लव मैरिज की थी। जिसके बाद परिवार से अलग हो गए थे। घर चलाने के लिए वह किराने की दुकान चलाता था। जब पति घर में नहीं रहता था तो पत्नी दुकान चलाती थी। पुलिस ने बताया कि मृतक मनबासिया गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने पत्नी पर 40 से ज्यादा लाठियां मारी। उसके हाथ और पैरों में स्क्रूड्राइवर से हमला किया और फिर घर का दरवाजा लगाकर मौके से फरार हो गया।
पड़ोसियों ने दी जानकारी

घर में ताला देखकर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में अंदर देखा तो मनबसिया मृत पड़ी थी। सीतापुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest