Tuesday, April 21, 2026
Homeजांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़ : गौठान में मवेशियों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी...

छत्तीसगढ़ : गौठान में मवेशियों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरपंच को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम सलखन गौठान में मवेशियों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लगभग एक महीने की जांच के बाद ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप (56 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

गौठान में 14 मवेशियों की संदिग्ध मौत के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सरपंच के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।

मवेशियों की मौत से मचा था हड़कंप

मामला 6 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम सलखन गौठान में बड़ी संख्या में मवेशियों के मृत मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच में गौठान परिसर के अंदर बने तालाब के पास 14 मवेशी (7 गाय और 7 बैल) मृत अवस्था में मिले, जबकि 5 मवेशियों के कंकाल और 3 घायल पशु भी पाए गए थे। घायल मवेशियों का इलाज कराया गया और मृत मवेशियों का पंचनामा कर पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कराई गई।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि गौठान के पास झटका तार (इलेक्ट्रिक फेंस) लगाया गया था, जिससे कई मवेशियों की मौत हुई। इसके बाद थाना शिवरीनारायण में धारा 325 BNS और 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गौठान में मवेशियों की मौत के मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने सरपंच के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की। आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल (पुलिस सहायता केंद्र राहीद), आरक्षक प्रवीण कुमार साहू और विवेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest