सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन मे दिनांक 09/11/2025 को अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
प्रकरण में दिनांक 09/10/2025 को घटनास्थल ग्राम खोरीगांव मन्दिर मेन रोड किनारे मारुति वेगनआर क्रमांक CG13AE3695 में 8.320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला था जिसका चालक मौके से फरार था जिस पर थाना बरमकेला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप०क्र० 134/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामले में विवेचना किया जा रहा था जो मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आज दिनांक 09/11/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः- डोरीलाल यादव पिता परदेशी यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम किरारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ०ग०) है

