Tuesday, April 21, 2026
Homeक्राइम'तुम्हारे पिता को मार दिया है, लाश ट्रॉली बैग में रखी है',...

‘तुम्हारे पिता को मार दिया है, लाश ट्रॉली बैग में रखी है’, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बेटी को किया फोन, रातभर शव के साथ रही…


छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। उसके बाद शव के साथ रात भर बैठी रही। यही नहीं पति की हत्या के बाद उसने शव को कंबल में लपेटा और फिर उसे ट्रॉली बैग में पैक कर दिया।

उसके बाद उसने अपनी बेटी को फोन करके कहा कि मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है। शव घर में एक लाल सूटकेश में रखा हुआ है।


दोनों के बीच हुआ था विवाद

दरअसल, ये दिल दहला देने वाला मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संतोष भगत है। वह भिंजपुर गांव का रहने वाला था। 7 नवंबर को संतोष भगत और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद संतोष भगत की पत्नी ने अपनी बेटी को फोन लगाया। उसकी बेटी का ससुराल कोरबा जिले में है। फोन में दोनों के लड़ने की आवाज आ रही थी इसलिए बेटी ने फोन काट दिया और विवाद पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
बेटी को कॉल कर बताया

8 नवंबर को आरोपी मां ने फिर अपनी बेटी को फोन किया। मां ने कॉल में कहा कि मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है। शव को घर में ही ट्रॉली बैग में रखा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इस बात से परेशान बेटी अपने पति के साथ जशपुर आने के लिए निकल गई। 9 नवंबर को वह अपने गांव भिंजपुर पहुंची। उसने अपने पिता के भाई को सारी बात बताई। जिसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी।

हत्या की बात सुनकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। उसे एक लाल ट्रॉली बैग मिला। पुलिस ने जब बैग को खोला तो उसके अंदर संतोष भगत की लाश थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। जिसके बाद पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी ने किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की होगी। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
हत्या के बाद मुंबई गई पत्नी

बेटी ने बताया कि उसकी मां मुंबई में काम करती है। वह गांव आती जाती रहती है। अभी हाल ही में वह मुंबई से गांव आई थी। बेटी ने बताया कि अक्सर मां और पिता के बीच विवाद होता था। बेटी ने बताया कि हत्या के बाद मां फिर से मुंबई चली गई है। वहीं, मामले में जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एक टीम को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। हत्या क्यों की गई इसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद ही होगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest