सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2025/ जिले के 5 रेत खदानों जसपुर, दहिदा, बरगांव, मिरचिद अ और मिरचिद ब के 4.99 हेक्टेयर रकबा क्षेत्र का उत्खनन पट्टा आबंटन इलेक्ट्राॅनिक-नीलामी (रिवर्स आक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 13 नवंबर 2025 तक निविदा जमा की जाएगी। ईनीलामी में शामिल होने वालों के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पेनकार्ड, निवास पत्र, पॉवर ऑफ़ अटॉरनी (फर्म, कम्पनी) जीएसटी (फर्म, कम्पनी) पेन कार्ड, खनिज बकाया के संबंध में शपथ पत्र, नो ड्यूज शपथ पत्र, कैंसिल चेक, डिजिटल सिग्नेचर, मोबाईल नंबर, ईमेल, बैंक खाता विवरण शामिल है।

