सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 नवंबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यपालन अभियंता आर के कामरा और एसडीओ एम के गुप्ता की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी में सारंगढ़ से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत छिंद की सीमा पर सड़क मरम्मत कार्य चल रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते बरसात के 4 माह में 300 मीटर तक कई गड्ढे थे, जिनकी वजह से राहगीर परेशान थे। अब सड़क मरम्मत हो जाने से सभी राहगीरों को सड़क मार्ग में आवागमन में सुविधा मिलेगा।

