Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़दैनिक जीवन में अंग्रेजी के छोटे-छोटे वाक्यों का उपयोग करने से मिलेगी...

दैनिक जीवन में अंग्रेजी के छोटे-छोटे वाक्यों का उपयोग करने से मिलेगी सफलता:

संकुल प्राचार्य एलपी पटेल ने अधीनस्थ संकुल बूटी पारा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों बिरसिंहडीह, चंवरपुर और प्राथमिक शाला बरदरहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों को नवाजारी गतिविधियों, तकनीकी ज्ञान और जीवन कौशल आधारि शिक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।प्राचार्य ने प्राथमिक शाला बिरसिंहडीह में विद्यार्थियों से हिंदी-अंग्रेजी वाचन, पढ़ना लिखना, पहाड़ा और गिनती से संबंधित प्रश्न पूछे। इनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चे दैनिक जीवन में अंग्रेजी के छोटे-छोटे वाक्यों का उपयोग करें और शिक्षा को गतिविधि आधारित बनाया जाए। माध्यमिक शाला बिरसिंहडीह के निरीक्षण में एक शिक्षिका संतान पालन अवकाश पर मिलीं। विद्यालय एकल शिक्षकीय होने के कारण संकुल समन्वयक को तत्काल एक शिक्षक की अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्राचार्य पटेल ने चंवर पुर और बरदरहा विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद कर पठन-पाठन की जानकारी ली और उन्हें पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रोत्साहित किया।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest