Thursday, March 5, 2026
HomeBlogसारंगढ़ के गाताडीह मे धान खरीदी की शुरुआत..लखन दास वैष्णव बने पहले...

सारंगढ़ के गाताडीह मे धान खरीदी की शुरुआत..

लखन दास वैष्णव बने पहले किसान..

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारम्भ हो चुकी थी, इसी बीच प्रबंधको और ऑपरेटरों के हड़ताल के कारण खरीदी मे कुछ विलंब हुई, लेकिन प्रशासन ने किसानों के हित मे कोई कोताही न बरतते हुए सखद निर्देश दिए थे जिसके फ्लस्वरुप बहुत से खरीदी केंद्र पुनः खुल रहे है।
सारंगढ़ के गाताडीह मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है।  खम्हारडीह के किसान लखन दास वैष्णव ने ख़ुशी जताते हुए कहा की आज मैं धान लेकर सोसाइटी आया हु, यहॉं की व्यवस्था काफी अच्छी है साथ ही उन्होने कलेक्टर का भी धन्यवाद किया।
अध्यक्ष एवं जनप्रतनिधियों के उपस्थिति मे स्थापित कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।
विदित हो सारंगढ़ सहित पुरे प्रदेश मे 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी होनी है, जिसमे
धान का समर्थन मूल्य: ₹3100 प्रति क्विंटल तय है एवं
प्रति एकड़ धान की सीमा 21 क्विंटल  रखी गयी है।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest