Thursday, March 5, 2026
HomeBlogपावरलिफ्टिंग में सारंगढ़ का जलवा: बॉडीजोन जिम के मयंक कोशले ने जीता...

पावरलिफ्टिंग में सारंगढ़ का जलवा: बॉडीजोन जिम के मयंक कोशले ने जीता गोल्ड मेडल..

मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश नायक एवं विजेंद्र गुड्डू यादव के मार्गदर्शन में लगातार मिल रही सफलता..

सारंगढ़: पावरलिफ्टिंग एक ऐसा खेल है जिसमें तीन लिफ्टें शामिल हैं: स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट। इस खेल का लक्ष्य सभी नियमों का पालन करते हुए तीनों लिफ्टों में जितना संभव हो उतना वजन उठाना होता है।कई मायनों में अलग है और दोनों पूरी तरह से अलग खेल हैं।
इस खेल के लिए एक विशेषज्ञ ट्रेनर की आवश्यकता होती है जिसके मार्गदर्शन के बिना ये संभव नहीं है। लेकिन बॉडीबिल्डिंग, कराते एवं पावरलिफ्टिंग ले मामले में मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश नायक एवं जिम ट्रेनर विजेंद्र गुड्डू यादव इस विधा में महारथ हासिल कर चुके है जिसका फायदा सारंगढ़ जिले के युवाओं को मिल रहा है।
विगत दिनों स्टेट इकयूब्ड क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 14 से 16 नवम्बर पॉवर जिम सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित हुआ था  जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी अर्थात पॉवर लिफ्टरों ने भाग लिया जिसमे सारंगढ़ से मयंक कोशले ने भी भाग लिया था। उक्त आयोजन में बॉडीजोन जिम सारंगढ़ के पॉवर लिफ्टर मयंक कोसले मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डर राजेश नायक एवं विजेंद्र गुड्डू यादव एवं प्रिंस यादव के नेतृत्व मे भाग लेकर जबरजस्त प्रदर्शन किया और शानदार 200 kg स्क्वाड में गोल्ड मेडल एवं
डेडलिफ्ट स्क्वाड में 210 kg में भी गोल्ड मेडल के साथ ओवर ऑल पॉवर लिफ्टिंग 530kg गोल्ड मेडल जीत कर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग इंदौर के लिए चयनित हुए। इस चैंपियनशिप में श्री कोशले ने 03 गोल्ड सहित 1 सिल्वर मेडल जीत कर सारंगढ़ का डंका पुरे छत्तीसगढ़ में बजाया।


सारंगढ़ कलेक्टर डॉ . संजय कन्नौजे सम्मानित किए एवं शिक्षा शर्मा ने मयंक कोशले को सम्मानित करते हुए कड़ी मेहनत कर नेशनल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने की बात कही।
इसके अतिरिक्त अक्षय नायक (बंटी),गोल्डी नायक, हिमेश विश्वकर्मा, शाहजहां खान, गौरव पंडित, रामकुमार कोसले,स्पोर्ट्स टीचर फकीरा यादव, कौशल ठेठवार, केवट सर,ऑफिसर प्रमोद यादव, कासिम सर,ममता मैडम ने भी मयंक को बधाई प्रेषित किया।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest