Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़सरकारी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधा से लोगों में बढ़ने लगा विश्वास...

सरकारी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधा से लोगों में बढ़ने लगा विश्वास…

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा की जा रही जन हितैषी फैसले और कार्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार देखा जा रहा है। पिछले दिनों केंद्र में 5 सफल प्रसव कराए गए, जिनमें तीन कन्या और दो पुत्र का जन्म हुआ। सभी नवजात शिशु और उनकी माताएँ पूरी तरह स्वस्थ हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल की सुविधाओं और सेवाओं के प्रति मरीजों का भरोसा बढ़ा है।

मरीजों के अनुसार, अस्पताल में मिल रही उन्नत सुविधाओं, बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य कर्मियों के संवेदनशील व्यवहार ने लोगों के विश्वास को मजबूत किया है। प्रसूति सेवाओं में निरंतर प्रगति के कारण अब अधिकांश गर्भवती महिलाएँ सुरक्षित प्रसव के लिए बिलाईगढ़  हॉस्पिटल को प्राथमिकता दे रही हैं।

इस संबंध में, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को सुरक्षित, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। स्वास्थ्य विभाग और उनकी टीम इस दिशा में लगातार कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। डॉ. जायसवाल ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के निर्देश पर बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest