Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़भोजपुर और कुटेला में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए 26...

भोजपुर और कुटेला में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए 26 नवंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ नगरपालिका सारंगढ़ अंतर्गत आँगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 10 एवं आँगनबाड़ी सहायिका हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड कमांक 10, वार्ड 3/1, आंगनबाडी केन्द्र कुटेला और भोजपुर के रिक्त पद की पूर्ति हेतु  अनंतिम मूल्यांकन पत्रक में जिस किसी अभ्यर्थी, आवेदिकाओं को किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति हो तो, वे 26 नवंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खेलभाठा सारंगढ़ में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जावेगा। केवल कार्यालयीन स्तर से हुई लिपिकीय त्रुटि पर दावा आपत्ति मान्य होगा। नियत तिथि व समय पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ द्वारा पूर्व में प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया जाकर दावा आपत्ति हेतु प्रकाशन किया जा रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest