Wednesday, March 4, 2026
Homeटॉप स्टोरीजरुसी राष्ट्रपति पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे,...

रुसी राष्ट्रपति पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

भारत के विदेश मंत्रालय ने आज शुक्रवार को बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रपति पुतिन का यह राजकीय दौरा  4-5 दिसंबर को होगा। इस दौरान वह 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने जुलाई 2024 में 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान मास्को में मुलाकात की थी। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को अगले वर्ष 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर 2024 तक रूस का दौरा किया था।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पीएम मोदी के निमंत्रण पर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 4 से 5 दिसंबर 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। वहीं, भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति के स्वागत में डिनर का आयोजन करेंगी।

ज्ञात हो, भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध है। दोनों देशों ने जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है। अब दोनों देश अपनी दोस्ती को व्यापारिक साझेदारी में भी बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं। यही कारण है कि ट्रेड को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है।

व्लादिमीर पुतिन का यह राजकीय दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास की समीक्षा करने के साथ ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को मजबूत करने के लिए एक विजन तय करेगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी लाभ के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest