मेष राशि:
कार्यों में लापरवाही करने से बचना होगा। उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह की संभावना रहेगी। परिस्थिति बदलने तक धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
शुभ रंग – यलो
शुभ अंक –
वृषभ राशि:
विवादित विषयों से दूरी बनानी होगी। आर्थिक प्रगति के लिए किए गए प्रयास सफल रह सकते हैं। दूसरों के प्रभाव में निर्णय लेने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में गहराई अनुभव करेंगे।
शुभ रंग – ग्रीन कलर
शुभ अंक – 6
मिथुन राशि:
नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित रहेंगे। टीमवर्क लाभकारी रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाएं। यात्रा प्रफुल्लित करने वाली रहेगी। नई व्यवसाय के लिए किया जा रहे प्रयास सफल सिद्ध हो सकते हैं।
शुभ रंग – महरून कलर
शुभ अंक – 8
कर्क राशि:
प्रभाव में वृद्धि महसूस करेंगे। नई जिम्मेदारियां से प्रेरित होकर कठिन मेहनत करते दिखाई देंगे। अचानक आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। संबंधों से अपेक्षाओं का बोझ महसूस करेंगे।
शुभ रंग – यलो कलर
शुभ अंक – 9
सिंह राशि:
कठोर शब्दों की अपेक्षा व्यवहार कुशलता से जल्दी समस्याओं के समाधान निकालेंगे। पारिवारिक जीवन में आप पर सभी का भरोसा बढ़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग – ग्रे कलर
शुभ अंक – 3
कन्या राशि:
रतन भूषण के व्यवसाय से जुड़े लोगों को दूर दृष्टि से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी समझ बढ़ाने के साथ पारदर्शिता रखनी होगी। विदेश शिक्षा से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा।
शुभ रंग – ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक – 1
तुला राशि:
प्रयत्न करके सफलता सुनिश्चित कर पाएंगे। मेहनत भरा दिन रहेगा। लोगों की अपेक्षा बढी हुई हो सकती है। गलत वादे करने से बचना होगा। परिवार के बुजुर्गों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
शुभ रंग – पिंक
शुभ अंक – 3
वृश्चिक राशि:
शासकीय तंत्र से जुड़े कार्यों में प्रयत्न करने पर सफलता मिलने की संभावना रहेगी। कुटीर लोगों से दूरी बनाएं कार्य में पारदर्शिता रखनी होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। फिर भी आपसी संबंध बेहतर रहेगा।
शुभ रंग – क्रीम कलर
शुभ अंक – 4
धनु राशि:
आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से संपन्न करने का प्रयास करें। आकस्मिक घटनाक्रम में महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहते हुए भी कर्तव्य निर्वहन करने पड़ सकते हैं। वाहन में बदलाव के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग – गोल्डन कलर
शुभ अंक – 9
मकर राशि:
भावनात्मक रूप से परिपूर्ण अनुभव करेंगे ना चाहते हुए भी भीड़भाड़ का हिस्सा होना पड़ सकता है। तकनीकी और मशीनरी से जुड़े कार्यों में संलग्न लोगों को विशेष प्रगति के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग – व्हाईट कलर
शुभ अंक – 7
कुंभ राशि:
वाणी और व्यवहार की कुशलता से दूसरों का मन मोह लेने में सफल रहेंगे। कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
शुभ अंक – 4
मीन राशि:
सकारात्मक दिन है सभी कार्यों को गति मिलेगी। उच्च अधिकारियों से संपर्कों का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की अच्छी संभावना है। प्रयास करें।
शुभ रंग – गोल्डन ग्रीन
शुभ अंक – 8

