Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़सारंगढ़ में उद्यमियों के लिए 4 दिसंबर को कार्यशाला का आयोजन..रैम्प योजना...

सारंगढ़ में उद्यमियों के लिए 4 दिसंबर को कार्यशाला का आयोजन..

रैम्प योजना के कार्यशाला में एमएसएमई महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह को मिलेगा मार्गदर्शन…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष सारंगढ़ में 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से “एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, माकेटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें रैम्प योजना के अतंर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल साक्षरता, डिजिटल प्लेटफार्म, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी से जोड़ने एवं उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पर जुडने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल पर पंजीकरण और निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकास एवं डिजिटल ब्रांडिंग, इकाइयों के लिए सरकारी लाभों की जानकारी, ई-कॉमर्स मार्केटिंग रणनीति की जानकारी, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों को निःशुल्क  देना है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र  सारंगढ़ बिलाईगढ़ से संपर्क करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest