Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त..अवैध...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त..

अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और मंडी के अधिकारियों द्वारा जिले में धान की अवैध खरीदी – बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है। इस वर्ष 03 दिसम्बर तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 76.75 लाख रूपये का कुल 2476 क्विंटल धान जप्त किया गया है और यह कार्यवाही निरंतर जारी है। राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके। साथ ही कोचियों, व्यापारियों द्वारा किये जा रहे अवैध धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest