पंडित लखन दास वैष्णव के संगीतमय कथा से भावविभोर हुए श्रद्धांलूगण…
सारंगढ़ :ग्राम बोरिदा में आयोजित अखंड नवधा रामायण पाठ का समापन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कथा व्यास आचार्य पं. श्री लखन दास वैष्णव जी के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण कर ग्रामवासियों ने स्वयं को धन्य अनुभव किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने निरंतर नौ दिवसीय कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, चरित्र एवं आध्यात्मिक संदेश को आत्मसात किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन पूर्णाहुति हवन एवं सहस्त्रधारा का आयोजन आज होना प्रस्तावित है, जिसके लिए ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया मंत्रमुग्ध-
कथा प्रसंग के दौरान विशेष उपलक्ष्य मे स्थानीय बालक-बालिकाओं द्वारा सुंदर भजन एवं रामभक्ति प्रस्तुत की गई। रामचरितमानस के प्रसंगों पर आधारित भावनात्मक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्रतिदिन प्रसाद वितरण ने दिया समाजिक एकता का संदेश-
समापन पर सामूहिक हवन, पूजन एवं आरती की गई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ जिसमें ग्रामवासियों एवं अतिथियों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब –
कथा व्यास पंडित लखन दास वैष्णव के कथा सुनने ग्राम बोरिदा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में सम्मिलित हुए। पूरे नौ दिनों तक रामनाम का संकीर्तन एवं कथा का महापर्व पूरे क्षेत्र में दिव्य प्रकाश भरता रहा।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन को भविष्य में भी निरंतर रूप से करने का संकल्प लिया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान फिरत पटेल पत्नी मालती पटेल,दाऊनाथ पटेल पत्नी नैनकुमारी पटेल, रहे, जिन्होंने पूरे मनोयोग से आयोजन में योगदान दिया।समस्त ग्रामवासियों ने सम्पूर्ण आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए धार्मिक आस्था तथा सामाजिक एकता का परिचय दिया।

