Thursday, March 5, 2026
HomeखेलIND vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच पर...

IND vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच पर बारिश का साया, आज के लिए मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान…

आज शाम को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होना है। इस दौरान बूंदाबांदी की आशंका है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच पर बारिश का साया है। रविवार शाम को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होना है। इस दौरान बूंदाबांदी की आशंका है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

शनिवार शाम को मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा, शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

बिलासपुर और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह और शाम के समय कोहरा दर्ज किया गया। रविवार के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हिमपात का पूर्वानुमान है। 15 दिसंबर से प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।

कुल्लू जिला प्रशासन ने मनाली–दारचा सड़क पर 14 और 15 दिसंबर 2025 को रात 9:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखने का फैसला लिया है। शुक्रवार रात को राज्य के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

ताबो में रात का पारा माइनस 6.2, कुकुमसेरी में माइनस 3.5, समदो में माइनस 2.4, शिमला में 10.0, सुंदरनगर में 4.1, भुंतर में 2.6, कल्पा में 2.8, धर्मशाला में 7.2, ऊना में 6.4, नाहन में 10.0, पालमपुर में 5.0, सोलन में 3.8, मनाली में 4.4, कांगड़ा में 7.4, मंडी में 5.3, बिलासपुर में 6.0, हमीरपुर में 6.2, कुफरी में 9.4, जुब्बड़हट्टी में 8.4, नारकंडा में 6.3, भरमाैर में 8.9, रिकांगपिओ में 4.9, सेऊबाग में 1.2, बरठीं में 5.6, सराहन में 5.7, देहरा गोपीपुर में 8.0, नेरी में 11.2 और बजाैरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र और अधिकतम तापमान:

धर्मशाला 22.0
नाहन 20.8
बिलासपुर 18.8
हमीरपुर 18.8
कांगड़ा 18.6
सोलन 18.2
मंडी 17.8
ऊना 16.6
शिमला 16.0
मनाली 14.6

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

Latest